शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेडलबर्ग सीमेंट इंडिया (HeidelbergCement India) में उछाल

आज के कारोबार में हेडलबर्ग सीमेंट इंडिया (HeidelbergCement India) में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 41.00 रुपये तक उछल गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में थोड़ी कमी आयी है और दोपहर 01.44 बजे यह 1.27% की मजबूती के साथ 40 रुपये पर है। कंपनी ने 03 जनवरी 2014 (शुक्रवार) को बाजार बंद होने के बाद बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि महाराष्ट्र के रायगढ़ स्थित सीमेंट ग्रिंडिंग संयंत्र की जेएसडब्लू स्टील को बिक्री और हस्तांतरण की प्रक्रिया इसने पूरी कर ली है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!