शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) में तेजी जारी

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में तेजी का क्रम लगातार जारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 10.16 बजे कंपनी का शेयर 6% की मजबूती के साथ 261.80 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 263.90 रुपये तक चला गया था। इससे पहले के दो कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 32.75% की तेजी दर्ज की गयी थी। बीएसई पर कंपनी का शेयर कल के कारोबार के बाद 246.80 रुपये, जबकि 02 जनवरी को 185.90 रुपये पर बंद हुआ था। 
कल शाम बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि हम किसी अफवाह या अटकलों से संबंधित किसी खबर पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते। ध्यान रहे कि एक टेलीविजन चैनल ने यह खबर प्रसारित की थी कि फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज द्वारा एनबीएचसी को 300 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेची जा रही है। 
बीएसई में आज के कारोबार में एमसीएक्स का शेयर भी 4% से अधिक बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!