शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुआरी एग्रो (Zuari Agro) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में जुआरी एग्रो केमिकल्स (Zuari Agro Chemicals) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 174 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:30 बजे यह 7.43% की मजबूती के साथ 162 रुपये पर है। 

ऐसी खबरें हैं कि जुआरी फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स की एमसीएफ (MCF) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। 
गौरतलब है कि जुआरी फर्टिलाइजर्स, जुआरी एग्रो की सब्सीडियरी कंपनी है, जिसकी एमसीएफ में 16.43% हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!