शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया।

दोपहर 1:44 बजे सेंसेक्स 101 अंक यानी 0.49% की गिरावट के साथ 20,686 पर है। निफ्टी 32 अंक यानी 0.52% गिर कर 6159 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.80% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.28% की कमजोरी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.46% की मजबूती है। आज के कारोबार में रियल्टी और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.68% का घाटा हुआ है। धातु में 1.64%, तेल-गैस में 1.14%, बैंकिंग में 1.02% की गिरावट है। पावर में 0.95%, आईटी में 0.70%, टीईसीके में 0.64% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-एफएमसीजी दोनों में 0.20% व 0.20% की कमजोरी बनी हुई है। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.70%, ऑटो में 0.22% और हेल्थकेयर में 0.21% की बढ़त बनी हुई है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)
 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!