शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस की आय 0.5% बढ़ कर 13,030 करोड़ रुपये होने का अनुमानः आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इन्फोसिस (Infosys) की आमदनी तिमाही-दर-तिमाही 1.7% की बढ़ोतरी के साथ 2.1 अरब डॉलर हो सकती है।
रुपये में देखें तो कंपनी की आमदनी इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही 0.5% की दर से बढ़ कर 13,030 करोड़ रुपये रह सकती है। कास्ट रेशनलाइजेशन के प्रयासों की वजह से समायोजित एबिट मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 59 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 24.2% हो सकता है।  
ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टियर-1 आईटी कंपनियों की आमदनी (डॉलर मूल्य में) में तिमाही-दर-तिमाही 2.9% की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इस दौरान एचसीएल टेक (HCL Tech) की आमदनी में तिमाही-दर-तिमाही 3.7%, विप्रो (Wipro) की आमदनी में 3.2% और टीसीएस (TCS) की आय में 3% की वृद्धि हो सकती है। रुपये मूल्य में टियर-1 आईटी कंपनियों की आय में इस दौरान तिमाही-दर-तिमाही 1.9% की बढ़ोतरी की उम्मीद आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने व्यक्त की है। 
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एचसीएल टेक के एबिट मार्जिन में तिमाही-दर-तिमाही 161 आधार अंकों, विप्रो के एबिट मार्जिन में 49 आधार अंकों और टीसीएस के एबिट मार्जिन में 37 आधार अंकों की कमी दर्ज की जा सकती है। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!