शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में बाजार सपाट

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी का रुख है।

दोपहर 1:40 बजे सेंसेक्स 13 अंक यानी 0.06% की मामूली कमजोरी के साथ 20,709 पर है। निफ्टी 8 अंक यानी 0.13% की कमजोरी के साथ 6167 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.71% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.69% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की गिरावट है। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.11% की गिरावट बनी हुई है। कैपिटल गुड्स में 1.55%, बैंकिंग में 0.69%, एफएमसीजी में 0.66% और ऑटो में 0.54% की कमजोरी है। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.75%, धातु में 0.55%, पावर में 0.27%, हेल्थकेयर में 0.26%, आईटी में 0.21% और टीईसीके में 0.09% की बढ़त है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04% की मामूली बढ़त है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2014)
 
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!