शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

सकारात्मक यूरोपीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 16 अंक यानी 0.08% की कमजोरी के साथ 20,713 पर बंद हुआ। निफ्टी 6 अंक यानी 0.10% की मामूली बढ़त के साथ 6168 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.77% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप 0.71% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआथी कारोबार में सेंसेक्स 20,778 और निफ्टी 6188 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में लाल निशान के ऊपर-नीचे होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 20,653 और निफ्टी 6148 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि दोपहर बाद के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौट आया, लेकिन इस दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर चला गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में लाल निशान पर ही बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.32% का घाटा हुआ। कैपिटल गुड्स में 2.01%, ऑटो में 0.69%, बैंकिंग में 0.67%, एफएमसीजी में 0.55% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.54% की गिरावट रही। दूसरी ओर, धातु में 1.14% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.83%, आईटी में 0.45%, हेल्थकेयर में 0.40%, टीईसीके में 0.23% और पावर में 0.16% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!