शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6200 के ऊपर

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है।

दिसंबर महीने में भारत का व्यापार घाटा घटने की खबर से बाजार को फायदा पहुँचा है। 

निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया है।
दोपहर 1:15 बजे सेंसेक्स 178 अंक यानी 0.86% की मजबूती के साथ 20,891 पर है। निफ्टी 49 अंक यानी 0.79% चढ़ कर 6217 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.27% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.39% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.78% की मजबूती है। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.23% की तेजी बनी हुई है। टीईसीके में 1.94%, तेल-गैस में 1.80%, एफएमसीजी में 0.89%, रियल्टी में 0.77%, हेल्थकेयर में 0.64%, कैपिटल गुड्स में 0.50%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.46% और बैंकिंग में 0.43% की मजबूती है है। दूसरी ओर, ऑटो में 0.61%, धातु में 0.19% और पावर में 0.16% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2014)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!