शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,273 पर, सेंसेक्स (Sensex) 375 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) ने 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया। निफ्टी (Nifty) भी 6200 के स्तर के ऊपर चला गया।
सेंसेक्स 376 अंक यानी 1.81% की बढ़त के साथ 21,134 पर बंद हुआ। निफ्टी 101 अंक यानी 1.64% की मजबूती के साथ 6273 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.18% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप 0.37% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 21,000 के स्तर को पार कर लिया। निफ्टी भी 6200 के स्तर ऊपर चला गया। फिर बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय शेयर बाजार में सुस्ती की खबर के बीच दोपहर बाद के कारोबार में घरेलू बाजार की मजबूती में थोड़ा इजाफा हुआ। कारोबार के अंतिम मिनटों में बाजार में एक उछाल दिखी। इस दौरान सेंसेक्स 21,169 और निफ्टी 6288 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के ऊपरी स्तरों के आसपास बंद हुए।
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.92% की मजबूती रही। टीईसीके में 2.40%, तेल-गैस में 2.24%, बैंकिंग में 2.04% और कैपिटल गुड्स में 1.55% की तेजी रही। रियल्टी में 0.68%, ऑटो में 0.68%, एफएमसीजी में 0.21%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.14% और पावर में 0.13% की मजबूती रही। धातु में 0.05% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.68% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!