शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6242 पर, सेंसेक्स (Sensex) 101 अंक नीचे

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 101 अंक यानी 0.48% की गिरावट के साथ 21,033 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 31 अंक यानी 0.49% गिर कर 6242 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.04% की मामूली बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.20% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से धातु और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख  रहा। 

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 21,155 और निफ्टी 6280 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन जल्द ही बाजार अपनी शुरुआती बढ़त गवाँ बैठा। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार में जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार लुढ़कता चला गया। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार फिर से लुढ़क गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,009 और निफ्टी 6234 दिन के निचले स्तरों तक फिसल गये। आखिरकार, आज के कारोबार के सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट रही। रियल्टी में 1.40%, आईटी में 0.67%, बैंकिंग में 0.66%, कैपिटल गुड्स-टीईसीके में 0.63% व 0.63%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.52%, ऑटो में 0.48%, एफएमसीजी में 0.46% और पावर में 0.30% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.66% और तेल-गैस में 0.08% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!