शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2250 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 9:46 बजे यह 4.46% के नुकसान के साथ 2247 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 15% बढ़ कर 5,333 करोड़ रुपये रहा है, जबकि जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4,633 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय भी 1.5% बढ़ कर 21,294 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में 20,977 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी की कुल कामकाजी आय 32.5% बढ़ी है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!