शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। 

कल कंपनी के तिमाही नतीजें जारी होने के बाद शेयरों में आयी तेजी आज भी बरकरार है। बीएसई में दोपहर 3 बजे कंपनी का शेयर 1.26% की बढ़त के साथ 1932 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10% बढ़ कर 905 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 819 करोड़ रुपये रहा था।
हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय में गिरावट आयी है। पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के 5616 करोड़ रुपये के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर 2013 में बजाज ऑटो की आमदनी 5354 करोड़ रुपये रही है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!