शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 42 अंक नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। 

अमेरिकी कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत में नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए, जबकि डॉव जोंस हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 42 अंक यानी 0.25% की बढ़त के साथ 16,459 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 21 अंक यानी 0.50% की कमजोरी के साथ 4198 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 7 अंक यानी 0.39% गिर कर 1839 पर बंद हुआ। 

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.1% और नैस्डैक में 0.6% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में एसऐंडपी 500 में 0.2% की कमजोरी रही।
कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.38 डॉलर चढ़ कर 92.39 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 2.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,249 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!