शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हफ्ते भर में सेंसेक्स -निफ्टी (Sensex-Nifty) चढ़े

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते मजबूती रही।

इस हफ्ते में निफ्टी (Nifty) ने 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया।

निफ्टी में इस हफ्ते 90 अंक यानी 1.46% की मजबूती रही और यह शुक्रवार को कारोबार के अंत में 6262 पर रहा, जबकि यह पिछले हफ्ते 6171 पर बंद हुआ था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 86 अंक यानी 1.11% गिर कर 7727 पर रहा। यह पिछले हफ्ते 7814 पर रहा था।
दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस हफ्ते 390 अंक यानी 1.89% की तेजी रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 21,016 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 20,625 पर रहा था। बीएसई मिडकैप में इस हफ्ते 1.50% की गिरावट रही। बीएसई स्मॉलकैप में इस हफ्ते 1.42% की कमजोरी रही। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, रियल्टी, हेलथकेयर, एफएमसीजी और टीईसीके सूचकांकों को छोड़ कर अन्य सभी में मजबूती का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती कैपिटल गुड्स में रही। यह 2.90% ऊपर रहा। तेल-गैस में 2.64%, बैंकिंग में 1.15%, आईटी में 0.88%, धातु में 0.87%, ऑटो में 0.60% और पावर में 0.04% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.28% का घाटा सहना पड़ा। रियल्टी में 1.61%, हेल्थकेयर में 0.79%, एफएमसीजी में 0.39% और टीईसीके में 0.10% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2014)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!