भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है।
सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 60 अंक की कमजोरी के साथ 21,191 पर है। निफ्टी (Nifty) 16 अंक की गिरावट के साथ 6298 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.01% की हल्की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.09% और बीएसई मिडकैप में 0.11% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट एफएमसीजी सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.61% नीचे है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2014)
Add comment