शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफसाइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयर में उछाल

अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से मंजूरी की खबर के बाद हैदराबाद-स्थित सुवेन लाइफसाइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयर में तेजी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 79.30 रुपये तक उछल गया। हालाँकि अभी यह अपने ऊपरी स्तरों से कुछ फिसला है और सुबह 09.57 बजे 5.3% की बढ़त के साथ 78.40 रुपये पर है। कल बीएसई में यह 74.45 रुपये पर बंद हुआ था। 
खबर है कि कंपनी के पाशामायलाराम (Pashamylaram) संयंत्र को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से मंजूरी मिली है। कंपनी ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि प्रशासन ने जाँच और समीक्षा के बाद इसके पाशामायलाराम संयंत्र को एपीआई, इंटरमिडियरीज और फॉर्मुलेशंस के उत्पादन और आपूर्ति के लिए स्वीकार्य घोषित किया है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!