शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) के शेयर टूटे

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में थर्मेक्स (Thermax) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 650.90 रुपये तक गिर गया। सुबह 11:26 बजे यह 1.78% की कमजोरी के साथ 655.10 रुपये पर है।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 67 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 12% घटा है। कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 1037 करोड़ रुपये रह गयी है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1059 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!