शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6300 के पार

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में बढ़त का रुख है। 

निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर चला गया है।

दोपहर 1 बजे सेंसेंक्स (Sensex) 43 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 21,294 रुपये पर है। निफ्टी 12 अंक यानी 0.19% की बढ़त के साथ 6326 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.20% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की बढ़त है। इस दौरान हेल्थकेयर और धातु क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से हेल्थकेयर में 1.25% की मजबूती है। धातु में 0.81%, पावर में 0.46%, टीईसीके में 0.40%, तेल-गैस में 0.34%, ऑटो में 0.30%, आईटी में 0.25%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21% और बैंकिंग में 0.18% की बढ़त है। रियल्टी में 0.02% की मामूली बढ़त है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.74% और कैपिटल गुड्स में 0.14% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2014) 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!