भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह गिरावट का रुख है।
सुबह 9:30 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 60 अंक की कमजोरी के साथ 21,314 पर है। निफ्टी (Nifty) 18 अंक की गिरावट के साथ 6328 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की कमजोरी है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% और बीएसई मिडकैप में 0.12% की गिरावट है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट रियल्टी (Realty) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.28% नीचे है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014)
Add comment