शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएस एफडीए के कदम के बाद फिसला रेनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज के कारोबार में रेनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर में भारी गिरावट है।
बीएसई में आज सुबह कंपनी का शेयर नीचे की ओर 335 रुपये तक फिसल गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में थोड़ी कमी आयी है और सुबह 10.34 बजे कंपनी का शेयर 15.67% की कमजोरी के साथ 351.80 रुपये पर है। 
खबर है कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने रेनबैक्सी के पंजाब-स्थित टोंसा संयंत्र को अमेरिकी बाजार के लिए दवा उत्पादन करने से प्रतिबंधित कर दिया है। यूएस एफडीए ने कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि अमेरिकी ग्राहकों तक निम्न गुणवत्ता वाली दवाएँ न पहुँचें। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!