शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 318 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।

कमजोर आर्थिक आँकड़ों की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 318 अंक यानी 1.96% की गिरावट के साथ 15,879 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91 अंक यानी 2.15% की गिरावट के साथ 4128 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 38 अंक यानी 2.09% गिर कर 1790 पर रहा।

डॉव जोंस के लिए वर्ष 2011 के बाद यह सप्ताह सबसे खराब रहा, जबकि जून 2012 के बाद एसऐंडपी 500 सूचकांक में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 3.5% और एसऐंडपी 500 में 2.6% की गिरावट दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 1.7% की गिरावट रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का फरवरी वायदा भाव 0.44 डॉलर बढ़ कर 92.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का फरवरी फ्यूचर 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,248.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"