शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के शेयर में मजबूती

शानदार तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 196.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:52 बजे यह 2.80% की बढ़त के साथ 192.45 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 21 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1 करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 56% बढ़ कर 133 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 85 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!