शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) लुढ़के

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेज गिरावट बनी हुई है।  

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ने से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा है।

सेंसेक्स (Sensex) 20,000 और निफ्टी (Nifty) 6200 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे खुले। 
दोपहर 12:45 बजे सेंसेंक्स (Sensex) 321 अंक यानी 1.52% की गिरावट के साथ 20,813 रुपये पर है। निफ्टी 94 अंक यानी 1.49% गिर कर 6173 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 2.06% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 2.00% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.01% की गिरावट है। इस दौरान रियल्टी और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से रियल्टी को 4.31% का घाटा हुआ है। बैंकिंग में 3.13%, धातु में 2.85%, ऑटो में 2.51%, कैपिटल गुड्स में 2.26%, पावर में 1.92%, तेल-गैस में 1.24% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14% की गिरावट है। टीईसीके में 0.61%, एफएमसीजी में 0.36%, आईटी में 0.29% और हेल्थकेयर में 0.16% की कमजोरी बनी हुई है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2014) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख