शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर उछले

शेयर बाजार में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 1697.25 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:50 बजे यह 7.15% की मजबूती के साथ 1674.35 रुपये पर है। 

मारुति सुजुकी की बोर्ड निदेशकों की बैठक में गुजरात परियोजना के विस्तार को मंजूरी दे दी गयी है।
गौरतलब है कि कंपनी को सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (Suzuki Motor Corporation) से गुजरात परियोजना के विस्तार के लिए प्रस्ताव मिला था, जिसे बोर्ड निदेशकों की बैठक में मंजूर कर लिया गया।
मारुति सुजुकी ने गुजरात के मेहसाना जिले में उत्पादन इकाईयों के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण किया था। इस फैसले के तहत बहचारजी में लगभग 640 एकड़ और विथालपुर में लगभग 550 एकड़ जमीन का भी अधिग्रहण किया गया था, लेकिन बाद में बाजार के रुख को देखते हुए विस्तार योजना कार्यक्रम को रोक दिया गया। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!