शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयर में तेजी

उत्पाद पेटेंट मिलने की खबर के बाद शेयर बाजार में सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के शेयर में तेजी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 10.18 बजे कंपनी का शेयर 4.1% उछल कर 77.35 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 78.30 रुपये तक चला गया था। 
खबर है कि कंपनी को तीन देशों से तीन उत्पाद पेटेंट (Product patent) हासिल हुए हैं। कंपनी ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि न्यूरोडिजनेरटिव समस्याओं के उपचार से संबंधित इसके नये रासायनिक सत्वों (एनसीई) को कनाडा, चीन और भारत से उत्पाद पेटेंट प्राप्त हुआ है। ये पेटेंट साल 2025 तक वैध रहेंगे। इन देशों से पेटेंट प्राप्त होने के बाद सुवेन को अब तक भारत से 17, कनाडा से 14 और चीन से 12 पेटेंट मिल चुके हैं। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!