शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आदित्य बिरला नूवो (Aditya Birla Nuvo) के शेयर में तेजी

एबीएनएल आईटी ऐंड आईटीईएस लिमिटेड (ABNL IT & ITeS Ltd.) ने अपनी इकाई आदित्य बिरला मिनैक्स वर्ल्डवाइड (Aditya Birla Minacs Worldwide) की बिक्री के लिए एक समझौता किया है।
इसने यह समझौता कैपिटल स्क्वायर पार्टनर्स और सीएक्स पार्टनर्स के साथ किया है। एबीएनएल आईटी ऐंड आईटीईएस लिमिटेड, जो आदित्य बिरला नूवो (Aditya Birla Nuvo) के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई है, इस समझौते के तहत आदित्य बिरला मिनैक्स वर्ल्डवाइड की बिक्री 26 करोड़ डॉलर में करेगी। आदित्य बिरला नूवो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि यह सौदा अगले 2-3 महीनों में पूरा होने की संभावना है। 
बीएसई में आज के कारोबार में सुबह 11.44 बजे आदित्य बिरला नूवो का शेयर भाव 1.76% चढ़ कर 1083.85 रुपये है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 1089.80 रुपये और नीचे की ओर 1070 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!