शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में शोभा डेवलेपर्स (Sobha Developers) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 284.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:37 बजे यह 3.67% की मजबूती के साथ 277 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 58 करोड़ रुपये रहा है।
इस तरह इसके मुनाफे में साल-दर-साल 9% की वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 53 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया था। 
इस दौरान कंपनी की आमदनी भी 431 करोड़ रुपये से 26% बढ़ कर 545.5 करोड़ रुपये हो गयी है। बीती तिमाही में इसने 74 लाख वर्ग फुट स्थान की बिक्री की, जिससे इसे 5.02 अरब रुपये हासिल हुए। इसके अतिरिक्त इसने इस दौरान दो नयी परियोजनाओं का आरंभ किया। साथ ही इसने दो परियोजनओं को पूरा कर ग्राहकों को सौंप दिया। कंपनी की अगली 4-5 तिमाहियों में 110 लाख वर्ग फुट क्षेत्र का विकास आरंभ करने की योजना है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!