शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divi's Lab) के शेयर उछले

उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में डिविस लेबोरेटरीज (Divi's Laboratories) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1390 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:33 बजे यह 5.24% की मजबूती के साथ 1382 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 219.02 करोड़ रुपये रहा है।
यह अक्टूबर-दिसंबर 2012 के मुनाफे 144.24 करोड़ रुपये से 34.14% अधिक है। इस दौरान इसकी कुल आय 697.18 करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की समान अवधि में इसकी कुल आमदनी 556.68 रही थी। 
अक्टूबर-दिसंबर 2013 में डिविस लैब को विदेशी मुद्रा विनिमय के मोर्चे पर 5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में इस मद में 16 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!