शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) जमा करें : प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher)

ब्रोकिंग फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर को जमा करने की सलाह दी है और इसके लिए 9 रुपये का लक्ष्य तय किया है।
प्रभुदास लीलाधर के अनुसार, हालाँकि कंपनी को पावर सेगमेंट से होने वाली आय में तिमाही-दर-तिमाही के आधार पर स्थायित्व आ गया है, लेकिन अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसकी आमदनी में साल-दर-साल 31% की गिरावट आ गयी। कंपनी की ईपीसी आय में तिमाही-दर-तिमाही 16.9% की वृद्धि हुई, लेकिन आंतरिक परियोजनाओं के निर्माण में देरी की वजह से साल-दर-साल के आधार पर यह 32% फिसल गया।  राहत की बात यह है कि पावर सेगमेंट का कंसोलिडेटेड एबिटा मार्जिन साल-दर-साल 6% अंक और तिमाही-दर-तिमाही 1% अंक बढ़ कर 37% रहा। 
फर्म का मानना है कि कंपनी के ऊपर 77 अरब रुपये का जो कर्ज है (समूह के कर्ज से इतर), उसका पुनर्गठन (Restructuring) अगले दो सालों में हो जायेगा। कंपनी के पावर सेगमेंट के कामकाज में स्थायित्व आ गया है और हिस्सेदारी की बिक्री से शेयर की री-रेटिंग में मदद मिलेगी। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!