शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छह फरवरी को खुलेगा इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) का एफपीओ

केंद्र सरकार ने इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) का फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) खुलने की तिथि तय कर दी है।
यह 06 फरवरी 2014 को खुल कर 08 फरवरी 2014 को बंद होगा। इसके एफपीओ की कीमत के बारे में घोषणा आज शेयर बाजार बंद होने के बाद की जायेगी। 
गौरतलब है कि सरकार इस एफपीओ के जरिये 10% हिस्सेदारी बेच रही है। इस एफपीओ के माध्यम से कंपनी के 3.36 करोड़ शेयर बेच कर सरकार 500 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है। अभी इस मिनी रत्न कंपनी में सरकार की 80.4% हिस्सेदारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज दोपहर 12.29 बजे इंजीनियर्स इंडिया का शेयर 3.42% की तेजी के साथ 149.50 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह उछल कर 155.50 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!