शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6000 के ऊपर

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मामूली बढ़त बनी हुई है। 

निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर पहुँच गया है। 

दोपहर 1:47 बजे सेंसेंक्स 14 अंक यानी 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 20,226 रुपये पर है। निफ्टी 7 अंक यानी 0.11% की बढ़त के साथ 6007 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.45% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.92% की बढ़त है। इस दौरान ऑटो और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो में 1.69% की मजबूती है। रियल्टी में 1.62%, धातु में 1.11%, पावर में 0.98%, कैपिटल गुड्स में 0.36%, बैंकिंग में 0.34%, आईटी में 0.33%, हेल्थकेयर में 0.28% और टीईसीके में 0.10% की बढ़त है। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.91% और तेल-गैस में 0.24% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.01% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!