शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीसीआई की अनुमति के बाद जेट एयरवेज (Jet Airways) को लगे पंख

शेयर बाजार में आज के कारोबार में जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में मजबूती का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह यह शेयर उछल कर 232.40 रुपये तक चला गया। हालाँकि अभी यह अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसला है, लेकिन सुबह 0.951 बजे यह तकरीबन 8% चढ़ कर 228.15 रुपये पर है। 
खबर है कि भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग (CCI) ने अबू धाबी- स्थित ऐतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) को जेट प्रिविलेज प्राइवेट लिमिटेड (Jet Privilege Private Ltd.) में 50.1% हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी। जेपीपीएल दरअसल जेट एयरवेज की कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम यूनिट है। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2014)   

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!