शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 63.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:36 बजे यह 1.37% की बढ़त के साथ 62.95 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 267 करोड़ रुपये हो गया है।  
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 266 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 6% घट कर 1373 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1464 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!