शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में दवा उत्पादक कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 290.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12 बजे यह 7.77% की मजबूती के साथ 284.30 रुपये पर है। 

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद से अब तक कंपनी का शेयर 30% से अधिक चढ़ गया है। गौरतलब है कि इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 22 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 6 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 46% बढ़ कर 284 करोड़ रुपये रही है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 195 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!