शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महँगाई दर के आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार में अस्थिरता रहने की संभावना है। 

अगले सप्ताह खुदरा महँगाई दर और थोक महँगाई दर के आँकड़े जारी किये जायेंगे। जिसका शेयर बाजार पर असर पर बाजार की नजर रहेगी। कंपनियों के तिमाही नतीजों के अलावा दिसंबर माह के औद्योगिक उत्पादन आँकड़े भी पेश होंगे। आगामी सप्ताह में टाटा मोटर्स (Tata Motors), वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) जिदल स्टेनलेस (Jindal Stainless), जेपी एसोसिएट्स (JP Associates), एनएमडीसी (NMDC), आईएफसीआई (IFCI), एस्सार ऑयल (Essar Oil), टाटा स्टील (Tata Steel), ऑप्टो सर्किट्स (Opto Circuits), जेके टायर्स (JK Tyres), फोर्टिस हेल्थ (Fortis Health), आदित्य बिड़ला नूवो (Aditya Birla Nuvo), गुजरात गैस (Gujarat Gas) और सिप्ला (Cipla) आदि कंपनियों के नतीजें शामिल हैं। 

वैश्विक स्तर पर भी कई अहम आँकड़े घोषित किये जायेंगे, जिनका भारतीय शेयर बाजार पर असर देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 08 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!