शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूरसंचार शेयरों में कमजोरी जारी

स्पेक्ट्रम नीलामी में प्रतिस्पर्द्धा बढ़ने की वजह से शेयर बाजार में दूरसंचार शेयरों में गिरावट का रुख बना हुआ है।
जानकारों का मानना है कि इस नीलामी में आक्रामक बोलियों की वजह से कंपनियों को इस मोर्चे पर अधिक व्यय करना पड़ सकता है, जिसका सीधा असर इनकी वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह 10.45 बजे आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में 2.3% की गिरावट है और यह 135 रुपये पर है। रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 2% की कमजोरी है और यह 122.70 रुपये पर है, जबकि भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 1.8% कमजोरी है और यह 309.75 रुपये पर है। 
तीन फरवरी से जारी 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी (Spectrum Auction) प्रक्रिया के दौरान दूरसंचार शेयरों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों में आइडिया सेलुलर में 12% से अधिक कमजोरी आ चुकी है, जबकि रिलायंस कम्युनिकेशंस में 8% से अधिक गिरावट दर्ज की जा चुकी है। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!