शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूर्वांकर प्रोजेक्ट्स (Purvankara Projects) के शेयर टूटे

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में पूर्वांकर प्रोजेक्ट्स (Purvankara Projects) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 62.20 रुपये तक नीचे फिसल गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11.52 बजे कंपनी का शेयर 5.37% फिसल कर 62.50 रुपये पर है।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा घट कर 20 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 64 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 69% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 14% घट कर 268 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 311 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!