शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंसल प्रॉपर्टीज (Ansal Properties) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में अंसल प्रॉपर्टीज ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Ansal Properties & Infrastructure) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 19.60 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:25 बजे यह 3.63% के नुकसान के साथ 19.90 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 94% घट कर 1 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 4% घट कर 267 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 278 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 10 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!