शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर उछले

शानदार तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया (Astrazeneca Pharma India) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 846.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 9:55 बजे यह 14.08% की मजबूती के साथ 843.10 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी को 2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कपंनी को 18 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय 13% बढ़ कर 119 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 105 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!