शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल ग्लास (Piramal Glass) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में पिरामल ग्लास (Piramal Glass) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 108.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:05 बजे यह 15.41% की मजबूती के साथ 107.10 रुपये पर है। 

पिरामल ग्लास की निदेशक मंडल की बैठक में स्टॉक एक्सचेंज से कंपनी के शेयरों के डीलिस्टिंग को मंजूरी दे दी है। 
गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 33% घट कर 2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 3 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 100% बढ़ कर 278 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 257 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!