शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर फिसले

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में कमजोरी का रुख जारी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर फिसल कर 300 रुपये के नीचे चला गया। हालाँकि अब यह थोड़ा सँभलता हुआ दिख रहा है और सुबह 10.27 बजे यह लगभग 2% कमजोरी के साथ 301.35 रुपये पर है। बीएसई में कल के कारोबार में यह 2.57% गिरावट के साथ 307.40 रुपये पर बंद हुआ था। साल 2014 में यह शेयर अब तक 9% से अधिक फिसल चुका है। 
जानकारों का मानना है कि 3 फरवरी से आरंभ 2जी स्पेक्ट्रम नीलामी (2G Spectrum Auction) की वजह से कंपनियों के ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। (11 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!