शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में इंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) [Entertainment Network (India)] के शेयर भाव में तेजी का रुख है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 366.65 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 11:59 बजे यह 3.98% की मजबूती के साथ 356.55 रुपये पर है।
अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 37.7% बढ़ कर 25.88 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 12.8% बढ़ कर 98.21 करोड़ रुपये हो गयी है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!