शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोठारी प्रोडक्ट्स (Kothari Products) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शानदार तिमाही नतीजों की वजह से आज कोठारी प्रॉडक्ट्स (Kothari Products) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। कंपनी का शेयर बीएसई में कल के कारोबार में 12% की मजबूती को जारी रखते हुए आज 20% तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 20% की मजबूती के साथ 465.35 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 66 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में शानदार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 934 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 920 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!