शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीसीएल (HPCL) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 244.85 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:06 बजे 1.28% के नुकसान के साथ यह 246.55 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है। इस दौरान कंपनी को 1,734 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी को 147 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 55,395 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की समान तिमाही में 52,751 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
इस दौरान कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 51.20 रुपये घटी है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी की ईपीएस बढ़ कर 4.34 रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!