शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर के कारोबार मे बाजार में हल्की बढ़त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में मजबूती का रुख है। 

दोपहर 1:20 बजे सेंसेंक्स 40 अंक यानी 0.20% की बढ़त के साथ 20,407 पर है। निफ्टी 12 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 6,060 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.37% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.40% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की कमजोरी है। इस दौरान पावर और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से पावर में 0.57% की मजबूती है। बैंकिंग में 0.47%, हेल्थकेयर में 0.39%, एफएमसीजी में 0.25% और आईटी में 0.16% की बढ़त है। दूसरी ओर, धातु में 1.45% की गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.02%, तेल-गैस में 0.99%, रियल्टी में 0.81%, कैपिटल गु़ड्स में 0.31% की गिरावट है। टीईसीके में 0.02% की मामूली कमजोरी है। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!