शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वी-मार्ट (V-Mart) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में आज बाजार खुलते ही कंपनी का शेयर 297.85 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:50 बजे यह 1.96% की बढ़त के साथ 285.40 रुपये पर है। 

खबर है कि दो संस्थागत निवेशकों ने कंपनी में 9.69% हिस्सेदारी खरीदी है।
घरेलू संस्थागत निवेशक कोटक महिंद्रा (इंटरनेशनल) ने 300 रुपये प्रति शेयर के भाव से कंपनी में 10.22 लाख शेयर खरीदे हैं।
विदेशी फंड सिटीग्रुप ग्लोबल मार्किट्स मॉरीशस ने 299.97 रुपये प्रति शेयर के भाव से 7.18 लाख शेयर खरीदे हैं। इन दोनों निवेशकों ने कुल मिला कर वी-मार्ट में 17.41 लाख शेयर यानी 9.69% हिस्सेदारी खरीदी है। (शेयर मंथन, 18 फरवरी 2014)  

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!