शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेपर प्रॉडक्ट (Paper Product) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में पेपर प्रॉडक्ट (Paper Product) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 83.50 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। सुबह 10:41 बजे यह 5.00% की बढ़त के साथ 80.70 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 17 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय बढ़ कर 281 करोड़ रुपये रही है। जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 229 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!