शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में मोन्सैंटो इंडिया (Monsanto India) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 1298.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 55% तक चढ़ा है। बीएसई में दोपहर 1:42 बजे यह 5.34% की बढ़त के साथ 1265.40 रुपये पर है।

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 65 करोड़ रुपये रहा। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 29 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा दोगुने से अधिक बढ़ा है। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 63% बढ़ कर 182 करोड़ रुपये रही है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख