शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूनाइटेड बैंक (United Bank) : सीएमडी अर्चना भार्गव का इस्तीफा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (United Bank of India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 23.40 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। कंपनी लगातार दूसरे दिन 52 हफ्तों के निचले स्तर पर है। यह 1:46 बजे यह 1.44% के नुकसान के साथ 23.90 रुपये पर है। 

बैंक के एनपीए (नॉन प्रॉफिट एसेट) में भारी गड़बड़ी के बाद आज बैंक की मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अर्चना भार्गव (Archana Bhargav) ने इस्तीफा दे दिया है। 
गौरतलब है कि कल यूनाइटेड बैंक के एनपीए एंट्री में भारी गड़बड़ी की खबरें आने के बाद बैंक ने इन्फोसिस (Infosys) के कोर बैंकिंग सॉफ्टवेयर फिनेकल को जिम्मेदार ठहराया था। हालाँकि, इन्फोसिस ने सॉफ्टवेयर में किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इंकार किया है। (शेयर मंथन, 21 फरवरी 2014)
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!