शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (Ceat) के शेयर लुढ़के

आगजनी की खबर से शेयर बाजार में सीएट (Ceat) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 275 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:17 बजे यह 4.13% के नुकसान के साथ 268 रुपये पर है। 

खबर है कि कंपनी के मुंबई के भांडूप स्थित नाहूर टायर उत्पादन संयंत्र में कल भीषण आग लगी। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालाँकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। मीडिया खबरों के मुताबिक कंपनी के कुल उत्पादन का लगभग 33% उत्पादन इसी संयंत्र से होता है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!